धमतरी में नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का शिकंजा: चिट्टा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

धमतरी में नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का शिकंजा: चिट्टा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

लेखक: अजय वर्मा | तारीख: 13 अप्रैल 2026

▪️ हेरोइन (चिट्टा) नेटवर्क पर कोतवाली पुलिस का करारा प्रहार: कार, नकदी सहित 2.29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

▪️ नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली ने एक बार फिर प्रभावी एवं निर्णायक कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि धमतरी बस स्टैंड के पीछे एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (क्रमांक CG-13-C-4422) में दो युवक अवैध मादक पदार्थ रखकर उसकी बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए धमतरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 47,000/- रुपये आंकी गई है।

▪️ जप्त सामग्री का विवरण:
● 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती 47000/- रूपये
● नगद राशि 12,000/- रुपये (मादक पदार्थ बिक्री से संबंधित)
● 01 नग मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार कीमती 1,50,000/-
● 01 नग आईफोन 11 कीमती 10,000/- रूपये
● 01 नग वीवो Y31 स्मार्टफोन (जियो सिम सहित) कीमती 10,000/- रूपये
अन्य सामग्री (लाईटर एवं एल्युमिनियम फॉयल)
▪️ जप्त कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 2,29,020/- रुपये है।

▪️गिरफ्तार आरोपीगण का नाम:
(01) कमर रजा पिता सज्जाद रजा उम्र 28 वर्ष साकिन सदर बाजार धमतरी,थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ०ग०)
(02) मोह० शोएब अख्तर पिता मो० असद गोरी उम्र 26 वर्ष साकिन केला बडी दुर्ग थाना पदमनामपुर जिला दुर्ग (छ०ग०)

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

▪️ धमतरी पुलिस की सख्त चेतावनी:- जिले में नशे के अवैध कारोबार, तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।
असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी जाती है कि वे ऐसे अवैधानिक कृत्यों से तत्काल बाज आएं,अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Disclaimer: यह लेख उपलब्ध समाचार स्रोतों और प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। घटना से संबंधित आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी समय के साथ बदल सकती है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *