
Ajay verma 17/9/2026
भगवान विश्वकर्मा जयंती, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
स्थानीय जिला कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, धमतरी में आज मजदूर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया सोनी, जिला अध्यक्ष अविनाश मरोठे के नेतृत्व में सृष्टि के आदि शिल्पकार और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरी गरिमा और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना और संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से आए बड़ी संख्या में श्रमिक, मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेस जन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों और मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इसके बाद पुरोहितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष रूप से भगवान विश्वकर्मा जी का विधि-विधान से पूजा-पाठ कर आरती उतारी गई। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा श्रमिकों के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मांड के पहले वास्तुकार और सृजनकर्ता हैं। उनकी कृपा और प्रेरणा से ही संसार में निर्माण, कला और तकनीकी का विकास संभव हुआ है।
वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन हर उस व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त करने का है जो राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। वरिष्ठ नेताओं नें कहा की मजदूर कांग्रेस हमेशा से कामगारों के अधिकारों, उनके मान-सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष करती आई है। विश्वकर्मा जयंती के इस पावन अवसर पर राजीव भवन में उत्सव जैसा माहौल रहा। पूजा-अर्चना के समापन के बाद उपस्थित सभी श्रमिक भाइयों, बहनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस सफल धार्मिक व सामाजिक आयोजन में विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवाली, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री अरविंद दोषी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, जिला महामंत्री विक्रांत पवार, विक्रांत शर्मा, आकाश गोलछा, हरमिंन्दर छाबड़ा, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, मजदूर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया सोनी, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अविनाश मरोठे, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, शैलेंद्र दीवान, सोमेश मेश्राम, तिलक सोनकर, देवेंद्र देवांगन, रामनाथ यादव, वतांजली गोस्वामी, आशुतोष खरे, तोगू गुरुपंच, जय गिदवानी, अजय सिन्हा, अभिषेक ठाकुर, जितेंद्र चंदेल, रुद्रा साहू सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Leave a Reply